फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि में चन्द्रमा का गोचर आज इन राशि वालों को लाभ दिलाएगा

Wed, 12 Oct 2016 10:18 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Wed, 12 Oct 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 12 october 2016
राशि
शन‌ि की राश‌ि कुंभ में चन्द्रमा का गोचर आज कई राश‌ियों में शुभ संयोग बना रहा है इसका लाभ क्या है जान लीज‌िए।

मेष राश‌िः  किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए द‌िन शुभ है

daily rashiphal 12 october 2016
मेष राश‌ि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। उनकी सेहत के बारे में पूछें और जानने की कोशिश करें कि कहीं उन्हें डॉक्टरी जांच की आवश्यकता तो नहीं है। अपने घर के इन प्यारे से सदस्यों के साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगेगा।
आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें।
आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी। 
आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

वृष राश‌िः आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें

daily rashiphal 12 october 2016
वृष राश‌ि

आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। रिश्ता रास्ते पर आ जाएगा। उसे सहारा दें। यह आप दोनों को खुश रखेगा।
हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आगे आगे देखिये होता है क्या।                                
हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी।
आज वो दिन है जब आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं। इसलिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और कोशिश कीजिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और बचाव के उपाय भी अपने पास रखें। अगर आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो किसी तरह की दुर्घटना को होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः चोट लगने की आशंका है सावधान रहें

daily rashiphal 12 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आप पाएंगे कि व्यावसायिक क्षेत्र में सब कुछ आपके अनुसार ही चलेगा।
आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। नया परिवेश आपको अच्छा लगेगा आप इसका भरपूर आनंद भी उठाएंगे।
आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं। आज आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है और कोशिश करें की आज कोई ऐसा काम ना करें जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत लगे। क्योंकि सिर की चोट सही होने में लम्बा समय लेती हैं। बाद में पछताने से अच्छा होगा कि पहले ही आप अपने आप की सुरक्षित रखें।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज भाग्य आपका प्रबल रहेगा

daily rashiphal 12 october 2016
कर्क राशि

आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। याद रखें बिना जोखिम उठाए कुछ प्राप्त नहीं होगा। आपके व आपके प्रेमी के बीच नए समीकरण बन सकते हैं।
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें।
धीमी चाल से जीत का इरादा- यही आज आपका आर्थिक मंत्र होना चाहिए। आपको अपने निवेश का तुरंत तो कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, पर आगे चलकर लाभ सुनिश्चित है। कोई चिंता ही नहीं कीजिए, एकदम बेफिक्र हो जाइये, सोच समझकर किये निवेश का यही तो फायदा है देर से सही पर लाभ होना तय है।
अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानीयों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed