{"_id":"57d4ca954f1c1bbb6131886f","slug":"daily-rashiphal-11-september-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविवार के सितारे कह रहे हैं आज प्यार, पैसा और परिवार के मामले में ये रहेंगे भाग्यशाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
रविवार के सितारे कह रहे हैं आज प्यार, पैसा और परिवार के मामले में ये रहेंगे भाग्यशाली
Sun, 11 Sep 2016 09:10 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशिः रूपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।
आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें।
आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। आप अपने काम में लगे रहें और इन छोटी-मोटी समस्याओं के कारण अपना संतुलन ना खोएं।
आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रूपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।
वृष राशिः आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है
2 of 12
वृष
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।
आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। और आपको वह मिलेगा भी। मौके को तरजीह दें, अच्छे कपड़े पहनें सब का ध्यान आप पर केन्द्रित रहेगा।
आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। वे भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
आज आप कुछ आश्चर्जजनक आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। जो आपके हित में हो सकता है। आज आप ऐसी पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिसकी आपने कभी अपेक्षा भी नहीं की होगी। जो आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकती है। या हो सकता है कि आपको कोई सरकारी सहायता मिले। इस अप्रत्याशित लाभ का आनंद उठाएं।
आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बाँधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा और आपके अन्दर किसी काम को करने की उत्तेजना बढ़ेगी।
मिथुन राशिः बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं
3 of 12
मिथुन राशि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें और आप भी उनहें कुछ ऐसा ही देने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। तुरन्त निर्णय सुनाने के बजाय गंभीरतापूर्वक सोचें। अन्ततः आप सही निर्णय ले सकेंगे।
अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। जैसे ही आप अपना दिमाग लगा कर काम करना शुरू करेंगे, आपकी सारी परेशानियां खुद ही खत्म होती जाएंगी। परेशानी चाहे कितनी भी जटिल क्यों ना हो, आप उसका आसान सा हल ढूंढ ही लेंगे।
सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। अपने दिमाग में इस बात को रख लें कि आप अपने घर एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहेंगे। उन चीजों को आप सुरक्षित रखें जो आपके लिए मूल्यवान हैं।
गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। चुस्त रहना अच्छी बात है परन्तु जरूरत से ज्यादा कार्य न करें। आज के दिन आप सावधान रहें व खुद पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे
4 of 12
कर्क राशि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।
व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा।
आज आप यह सोचेंगे कि आप अपना पैसा ऐसी जगह क्यों लगाएं जिसे आप देख भी ना पाएं। आप यह सोचेंगे कि पैसा ऐसी जगह लगाएं जिसका तुरंत फायदा आपको या आपके परिवार को मिले। शायद आप घर की साज सज्जा पर खर्च करें या पूरे परिवार के अच्छे खान पान पर खर्च करना पसंद करें। आपके परिवार वाले इसका लुत्फ तो उठाएंगे ही।
अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। आप वजन घटाने के बाद न केवल मोटापे से छुटकारा पायेंगे बल्कि जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। ये बदलाव आपके जीवन को अच्छा बना देंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः सिरदर्द और जोड़ों का दर्द हो सकता है
5 of 12
सिंह राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए।
आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें।
अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज सभी तरह के विकल्पो पर विचार कर लें, कुछ ऐसे विकल्प सामने होंगे जो आपको पहले कभी नहीं दिखे थे।
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा जैसे सिरदर्द जोड़ों का दर्द। यह सब आपकी लापरवाही के कारण ही है। ये जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें, व्यायाम करें ताकि यह सब सुधारा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।