फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज बन रहा है शुभ योग, यह 8 राशियां रहेंगी फायदे में, जानिए अपना राशिफल

Thu, 08 Feb 2018 09:58 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 8th february
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 8th february
मेष राशि

आज का दिन उन दिनों की तरह नहीं है जब आप भाग्यशाली साबित होते हैं, इसलिए आज जो कुछ बोलें ज़रा सोच-समझ कर बोलें- क्योंकि ज़रा-सी बातचीत दिनभर खिंचकर बड़े विवाद का रूप ले सकती है और आपको तनाव के पल भी दे सकती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 8th february
वृष राशि

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 8th february
मिथुन राशि

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 8th february
कर्क राशि

घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed