ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को लंबे समय तक कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो आप परेशानियों को न्यौता दे रहे हैं। इस सप्ताहांत में आप काफ़ी-कुछ करना चाहते हैं, लेकिन अगर आप काम टालते रहेंगे तो ख़ुद पर ही खीझ पैदा होने लगेगी।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
किसी समारोह में आप हीनता-बोध का शिकार हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें। इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते हैं। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।