ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। उपहार/भेंट वग़ैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। काम में पेशेवर रवैया आपको सराहना दिलाएगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।