फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   daily rashifal 27th april zodiac sign

27 अप्रैल राशिफल: इन 5 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा खास, जानिए अपना राशिफल

Fri, 27 Apr 2018 09:16 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 27th april zodiac sign
राशिचक्र
शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
ARIES
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाखुश और नाराज हो सकते हैं। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
वृष राशि
जिस तरह मिर्च खाने को लजीज बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में जरूरी है और तभी सुख की असली कीमत पता लगती है। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।  अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
GEMINI
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है – इसलिए हर तरह का निवेश करते वक्त पूरी सावधानी बरतें। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकता है।

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
कर्क राशिः
सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो।  आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
सिंह राशि
परिवार वालों के साथ आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों से अचानक तोहफा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताएं काफी तारीफ दिलाएंगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
कन्या राशि
आज खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठण्डा रखने की जरूरत है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
तुला राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। मोबाइल फोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज्यादा इस्तमाल से बचें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आपकी बीती जिन्दगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
वृश्चिक राशि
किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। खुद पर काबू रखना वक्त की जरूरत है। बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो जरूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
धनु राशि
ध्यान से सुकून मिलेगा। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत हे।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
मकर राशि
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
कुंभ राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफी ज्ञान मिलेगा। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं और बेजा खतरा मोल लेने से बचें। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी।

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th april zodiac sign
मीन राशि
दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं। होशियारी से निवेश करें। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी – जिनकी तरफ तुरन्त गौर करने की आवश्यकता है। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed