फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज अपनी योजना का लाभ मिलेगा, जानें अपना राशिफल

Fri, 20 Oct 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 20 Oct 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 20th october
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


 

मेष राश‌ि: आज बनाई गई योजना का लाभ मिलेगा

daily rashifal 20th october
मेष राश‌ि

आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

वृष राश‌ि: आज अपनी सोच सकारात्मक रखें

daily rashifal 20th october
वृष राश‌ि

आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: व्यापार में आज लाभ के संकेत हैं

daily rashifal 20th october
म‌िथुन राश‌ि

आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेंदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। 

विज्ञापन

कर्क राशि: निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है

daily rashifal 20th october
कर्क राशि

काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें। आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed