आज धन की कमी से परेशान रहेंगे ये राशि वाले लोग,जानें अपना राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: बाहरी दखल से समस्या बढ़ेगी
आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है।
वृष राशि: निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस होगा । आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। दीर्घावधि के लिये निवेश करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।
मिथुन राशि: आज कोई सम्पत्ति न खरीदें
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए।
कर्क राशिः व्यवसाय में प्रगति होगी
आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। अकेले लोग किसी नए रिश्ते को बनाने की कोशिशों पर ध्यान दें। कोई ना कोई आप पर फिदा है। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।