लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय आप बेहद प्रसन्न हैं लेकिन अभी किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहाँ ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने। अपने पेशेवर और घरेलू जीवन को संतुलित करने में आप आज परेशान और बेचैन हो सकते है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का पूरा दिन उत्साह, कामुकता और प्रेरणा से भरपूर है। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने लें बल्कि आप दोनों स्वयं अपने निर्णय लें।