लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ के संकटों के कारण आप समाजिक सर्किल से कट ऑफ करेंगे। दोस्त के साथ घूमने फिरने या फिल्म देखने का आमंत्रण मिल सकता है। प्रेम में अधिकता और भावुकता अभी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी अप्रत्याशित मानसिकता के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जीवन के कुछ निर्णय भविष्य की योजनाओं से जुड़े होते है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज मुहब्बत का रास्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आने वाले दिन बेहतरीन हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है जिसे सुलझाने के लिए किसी सलाहकार की राय ले सकते हैं। आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आप किसी गुप्त रिश्ते में हैं जिसके बारे में आपने किसी को नहीं बताया है। आज समय में इस सम्बन्ध को दुनिया के सामने लाने और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने का। खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पति पत्नी का रिश्ता एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्मों का होता है और आप इस मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी। आज धन से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आज आप पार्टी के मूड में है। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी।