लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठाएं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज उफान पर हैं। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे।आज मौका हाथ से ना निकलने दें।