लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि आप अपना प्यार जीतना चाहते हैं, तो व्यावहारिक दृष्टिकोण का पालन करने के बजाय आज थोड़ा रोमांटिक बनें। एक नोट लिखें, उनके लिए फूल खरीदें और उन्हें एक विचारशील तोहफा दें। वह खूब प्रभावित होंगे|
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको प्यार के मामले में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपके प्रेम के बीच में तीसरा आदमी दाखल दे सकते हैं। आपकी लव लाइफ को थोड़ा खराब कर सकता है और प्यार के मामले में आज आपके यात्रा का भी संजोग है इसलिए अपनी छुट्टी का भरपूर आनंद ले।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव मैरिज की बात आगे बढ़ाने के लिए अपने पार्टनर को घरवालों से मिला सकते हैं। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। जीवनसाथी का क्रोधी स्वभाव नियंत्रित रखें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने लव पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। नए दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। जीवन में नई खुशियां देखने को मिलेंगी।