लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की बात सामने आएगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां और प्यार बना रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस संभव है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि बढ़िया बनेगी।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी परिवार के प्रति सभी दायित्व निभाएगा और सभी का प्रेम प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल होगी। आपका प्रियतम आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा।