लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं वह थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवन साथी और आपके बीच परिवार की कोई बात आगे आ सकती है जिससे वह थोड़े दुखी होंगे।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे उनसे आपको किसी प्रकार का लाभ भी मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।