Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर इस प्रकार पड़ेगा।
Chandra Grahan 2020: ग्रहण के बुरे प्रभाव से सभी को रहना होगा संभलकर, जानें राशि अनुसार इसका प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
चंद्र ग्रहण के कारण आपके घर में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच विवाद हो सकता है। इन सब कारणों से आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह के विवाद से खुद को अलग रखें।
वृष राशि
ग्रहण का प्रभाव आपके कारोबार पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का भी अच्छे से ख्याल रखें। खासकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है अथवा उनके साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन राशि
ग्रहण का प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इसलिए आपको धन की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान किसी के साथ बहसबाजी भी न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि
संतान से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी संतान का ख्याल रखें। प्रेम जीवन में भी परिस्थितियां आपके विपरीत होंगी। वहीं जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी सावधान रहने की आवश्यकता है।