मेष राशि-
वर्ष 2021 और करियर: जानिए इस साल किन पांच राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे ज्यादा मौके?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि-
नौकरी के नजरिेए से कर्क राशि के लिए मार्च, अप्रैल ,जुलाई, सितंबर और अक्टूबर का महीना करियर के लिहाज से काफी अच्छे अनुकूल रहने वाले हैं। व्यापार में धन निवेश करने के लिए भी समय बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपको अपने काम में जोश और लगन बनी रहेगी, जिससे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस वर्ष कार्य को लेकर देश-विदेश भ्रमण भी बना रहेगा और आप अपनी मेहनत से नये प्रोजेक्ट में सफलता पाएंगे।
तुला राशि-
करियर के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए यह साल उत्तम रहने वाला है। अगस्त का महीना कार्यक्षेत्र व व्यापार के लिए लाभ के संकेत दे रहा है। तुला राशि के जातक जून और जुलाई में नौकरी के लिए देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा। नवंबर का महीना व्यापार और करियर को चमकाने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में शनि और बृहस्पति विराजमान हैं।
मकर राशि-
मई और अगस्त का महीना नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में सराहना प्राप्त होगी। इस अवधि में व्यापार को बढ़ाने की योजना भी बना सकते हैं। अगस्त-अक्टूबर के मध्य में नौकरी में कोई बदलाव न करें। वर्ष अंत में बॉस की तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी और आप जोश के साथ सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना शुरू करेंगे। नई नौकरी के लिए भी साल के अंत का समय बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि-
यह साल कुंभ राशि के जातको के लिए ऊंचाइयां छूने वाला होगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता प्राप्त होगी। साल के मध्य ग्रोथ और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। अगस्त-अक्टूबर के मध्य में नौकरी में कई मौके मिलेंगे। वर्ष अंत में बॉस की तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी और आप जोश के साथ सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना शुरू करेंगे। नई नौकरी के लिए भी साल के अंत का समय बेहतर रहेगा।