Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Retrograde 2025: बुध होंगे वृश्चिक में वक्री, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी परेशानियां

Sat, 08 Nov 2025 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Nov 2025 12:42 PM IST
सार

बुध एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा बुध समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। 10 नवंबर, रविवार को बुध ग्रह मंगलदेव के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक राशि में वक्री हो रहेंगे।

विज्ञापन
Budh Retrograde 2025 in Scorpio Know Positive and Negative Impact On Zodiac Signs
वक्री बुध 2025 - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में बुध की गिनती शुभ ग्रहों में होती है। बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। बुध एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा बुध समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। 10 नवंबर, रविवार को बुध ग्रह मंगलदेव के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक राशि में वक्री हो रहेंगे। बुध 30 नवंबर तक वक्री रहेंगे। बुध की उल्टी चाल चलने से कुछ राशियों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Trending Videos
Budh Retrograde 2025 in Scorpio Know Positive and Negative Impact On Zodiac Signs
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। बुध का वक्री होना आपके लिए आठवें भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का आठवां भाव गुप्त, रहस्यों और आकस्मिक लाभ या हानि का होता है। ऐसे में आपके करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको लेन-देने के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपका धन अटक सकता है। धन के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 
Budh Retrograde 2025 in Scorpio Know Positive and Negative Impact On Zodiac Signs
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का व्रकी होना आपके सप्तम भाव में होगी। कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी, विवाह, साझेदारी का होता है। बुध के उल्टी चाल चलने से इस दौरान वैवाहिक जीवन में साथी संग कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटे-मोटे झगड़े बढ़ सकते हैं। इस दौरान साझेदारी के कामों में कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है। इस दौरान आपको रिश्तों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। जो लोग किसी के साथ बिजनेस प्रार्टनरशिप में हैं उनको कोई नहीं डील हासिल करने में सभी तरह के बिंदुओं को ध्यान से पड़ना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Retrograde 2025 in Scorpio Know Positive and Negative Impact On Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध का वक्री होना सिंह राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होगी। कुंडली का चौथा भाव माता, भूमि, भवन और सुख-संपत्ति का कारक होगा। ऐसे में बुध का चौथे भाव में उल्टी चाल से चलना आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कार्यो में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर किसी का कोई प्रॉपर्टी से संबंधी विवाद चल रहा है तो वह कुछ ज्यादा उभर सकता है। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed