फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध का गोचर, कुंभ सहित इन दो राशि वालों को होगा मुनाफा

Fri, 16 May 2025 11:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 16 May 2025 11:49 AM IST
सार

Budh Gochar 2025: बुध 23 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वह 6 जून 2025 तक इस राशि में गोचर करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Budh Rashi Parivartan 2025 date and time know impact on mithun singh or kumbh
Budh Rashi Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock

Budh Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 23 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वह 6 जून 2025 तक इस राशि में गोचर करने वाले हैं। खास बात यह है कि बुध का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। चूंकि बुध बुद्धि, संवाद, गणित और व्यापार के कारक ग्रह है, इसलिए जातकों को इन क्षेत्रों में विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। बुध के प्रभाव से इन्हें व्यापार में मुनाफा, करियर में सफलता और वाणी की मधुरता से सम्मान मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Rashifal: 20 मई से कन्या सहित इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है त्रिएकादश योग
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
Budh Rashi Parivartan 2025 date and time know impact on mithun singh or kumbh
करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ नया करने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बुध का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए मुनाफे से भरा रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ और समर्थन बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों को मुनाफे के नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ नया करने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी।

Budh Rashi Parivartan 2025 date and time know impact on mithun singh or kumbh
संतान के जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। व्यापार में अटकी योजनाएं सफल होंगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के मानसिक तनाव में कमी आएगी। बुध के प्रभाव से करियर से जुड़ी चीजों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा संभव है। धन लाभ की संभावना है। निवेश, संपत्ति, व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान के जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। व्यापार में अटकी योजनाएं सफल होंगी।
Zodiac Compatibility: शादी के लिए शानदार साबित होती हैं इन राशि वालों की जोड़ी, हटकर बनता है रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Rashi Parivartan 2025 date and time know impact on mithun singh or kumbh
अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। व्यापार में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए बुध का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। यह समय आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पढ़ाई से संबंधित अटके कार्य भी पूरे होंगे। शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। व्यापार में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
Ketu gochar 2025: 18 मई को केतु करेंगे सिंह में प्रवेश, इन तीन राशि के लोग काम में बरतें सावधानी


 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed