फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2021: नवरात्रि में बुध ग्रह का परिवर्तन, इन पांच राशिवालों को करेगा मालामाल

Fri, 16 Apr 2021 09:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 16 Apr 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in Aries these five signs get benefits
Budh Gochar 2021 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2021: आज रात बुध देव 8 बजकर 54 मिनट पर मेष में प्रवेश करेंगे और यहां 01 मई 2021 तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद ये वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को संचार, संवाद, बुद्धि, त्वचा, हरा रंग, लेखन आदि का कारक माना जाता है। बुध के मेष राशि में आने से पांच राशि के जातकों के बेहद शानदार फलों की प्राप्ति होगी।

Budh Gochar 2021 mercury transit in Aries these five signs get benefits
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि
इस अवधि में आपके कार्य सिद्धि होंगे और लाभ की प्राप्ति होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा किंतु लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें विवादों से दूर रहें।

Budh Gochar 2021 mercury transit in Aries these five signs get benefits
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि

इस अवधि में कार्य व्यापार का विस्तार होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा इसलिए कोई भी नया व्यापार आरंभ करना हो तो अवसर का लाभ उठाएं। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनें रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और आगे पढ़ें। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in Aries these five signs get benefits
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

इस अवधि में आपकी भाग्योन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।  

विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in Aries these five signs get benefits
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

बुध का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह के विषय में भी चिंतन कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा निर्णय लें। व्यापारियों के लिए तो यह समय और भी अच्छा रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed