फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu-Guru Yuti: खत्म होगी गुरु-राहु की युति, इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, होगा भाग्योदय

Mon, 25 Sep 2023 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
astrology predictions guru rahu yuti close on 30 october these zodiac signs gets profit and grow
rahu guru yuti 2023 - फोटो : अमर उजाला
Rahu-Guru Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से समय-समय पर दो ग्रहों की युति भी बनती है। दो या दो से ज्यादा ग्रहों की किसी एक राशि में युति होने से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं, जिसका सभी राशि  के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब भी ग्रहों की युति बनती है या फिर समाप्त होती है तो इस असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें इस समय गुरु और राहु की युति मेष राशि में बनी हुई है। जो 30 अक्तूबर को खत्म होने जा रही है। 30 अक्तूबर 2023 को राहु ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और मेष राशि की यात्रा को खत्म करके मीन राशि में गोचर होंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु-गुरु की युति को अशुभ माना गया है इसलिए इनकी युति खत्म होने पर कुछ राशि के लोगों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।


शनि के राशि बदलते ही पलटेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों के लिए 2025 रहेगा शानदार और कामयाबी से भरा
astrology predictions guru rahu yuti close on 30 october these zodiac signs gets profit and grow
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि में राहु-गुरु की युति खत्म होने से पिछले कई महीने से चल रही परेशानियां खत्म होने वाली है। राहु-गुरु की युति से मेष राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। शनि की तीसरी द्दष्टि से मेष राशि के जातकों कोई बड़ा लाभ या अवसर प्रदान करेगा। राहु-गुरु की युति समाप्त होने से मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हे नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी नई योजना के सफल होने पर आपको खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हे शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और विदेश की यात्रा भी संभव है। 

Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
astrology predictions guru rahu yuti close on 30 october these zodiac signs gets profit and grow
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और राहु की युति समाप्त होने पर सिंह राशि के जातकों को राहत मिलने वाली है। गुरु-राहु की युति से बना चांडाल योग खत्म होने पर सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को अब भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology predictions guru rahu yuti close on 30 october these zodiac signs gets profit and grow
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
राहु-गुरु की युति खत्म होने से धनु राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन की वापसी के अच्छे संकेत हैं। भाग्योदय की प्रबल संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। जमीन-जायदाद और मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में 30 अक्तूबर के बाद से अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed