फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 फरवरी से कुंभ राशि में बुध और शनि की युति, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Tue, 21 Feb 2023 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 21 Feb 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
Astrology Mercury Saturn Conjunction From 27 February Impact For These 3 Zodiac Signs
कुंभ राशि में बुध और शनि की युति - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब किसी भाव में दो ग्रह युति हो जाती है तो वह गोचर विशेष रूप से फलदायी हो जाता है। उसके अच्छे और बुरे दोनों ही परिणाम सामने आ सकते हैं। दरअसल, 27 फरवरी को जब बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वहां विराजमान शनि से उनकी युति होगी। इस युति के प्रभाव से 3 राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
Astrology Mercury Saturn Conjunction From 27 February Impact For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और इस समय उनका गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इस दौरान पराक्रम के स्वामी का शनि से युति करना शुभ फलदायी नहीं होगा। आपके अपने ही आपके खिलाफ साजिश कर सकते है। इस दौरान आपका अपने भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। इस समय आपको मौसमी बीमारी से संभलकर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को धन से जुड़ी समस्या आ सकती है। आपको इस समय सलाह दी जाती है कि अपने नजदीकी मित्रों पर भरोसा नहीं करें। 
Astrology Mercury Saturn Conjunction From 27 February Impact For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के लिए बुध लग्नेश और दशम के स्वामी भी है। इस समय बुध का गोचर आपके छठे भाव में होगा। इस दौरान शनि बुध की युति से शत्रु वृद्धि होगी। इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर काफी मेहनत करनी होगी। नौकरी की अगर बात चल रही है तो उसमें रूकावट आ सकती है। बुध का यह गोचर आपके खर्चे में वृद्धि करने वाला हो सकता है। इस समय व्यर्थ की यात्रा में आपका धन खर्च होगा। आपके ननिहाल पक्ष से आपके संबंध थोड़े खराब हो सकते है। अगर आपको त्वचा से जुड़ी हुई कोई बीमारी है तो आपको सावधान रहना होगा। इस समय आपके शत्रु आपको भरपूर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Mercury Saturn Conjunction From 27 February Impact For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के लिए बुध अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस समय बुध का गोचर आपके चौथे भाव में होगा। इस समय इस राशि के जातक शनि की ढैया में प्रवेश कर चुके हैं ऐसे में अष्टम के स्वामी की शनि से युति मानसिक संताप की वृद्धि करने वाली होगी। इस समय आपकी नौकरी पर कोई नया संकट आ सकता है। आपके परिवार में आपकी वाणी के कारण कलह की वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना ध्यान काम पर अधिक दें। शनि बुध की युति से सरकारी कामकाज से जुड़े जातकों को नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। इस दौरान पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed