आर्थिक राशिफल 8 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
मेष
आज योजनाओं के विस्तार में धन की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक क्षेत्रों में समय-समय पर बाधाएं आती रहेंगी। आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।
वृष
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। इस समय व्यवसाय में उन्नति होगी। आपका कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। मित्र व सहयोगी से सहायता प्राप्त करेंगे।
मिथुन
आर्थिक पक्ष को लेकर प्रत्येक काम में सावधानी रखना भी जरूरी होगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद या फालतू के पचड़ों से बचें, ये आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप अपने तौर तरीके बदल दें, तो कारोबार में प्रगति और धन लाभ होने में देर नहीं लगेगी।
कर्क
आज योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। आपके कार्यों तथा कार्यभार बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा।