आर्थिक राशिफल 5 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
मेष
आज आपको सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्य एवं व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मन अशांत रहेगा। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। व्यावसायिक या व्यापार के क्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी नुकसान करने का प्रयास करेंगे।
वृष
आज कोई भी विशेष कार्य करने से बचें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें नहीं तो नुकसान होने की आशंका है। कोई भी व्यावसायिक यात्रा न करें। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। कई कामों में रुकावटें भी आ सकती है।
मिथुन
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा, सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अपने कार्य किसी अन्य के भरोसे नही छोड़ें।
कर्क
ऋणों के लेन-देन से सम्बंधित कार्य भी इस समय में सरलता से किए जा सकते है। आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता तथा निरन्तर मेहनत के भाव से प्रयास करेगें। परन्तु किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।