14 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
आज आय व्यय बराबर होंगे। कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें।
वृष
ऑफिस में विरोधियों से अपना बचाव करना होगा। फाइनेंशियल दृष्टि से आपको शेयर मार्केट में सावधानी बरतनी चाहिए। आय में वृद्धि होगी। लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा।
मिथुन
कुछ नया शुरू करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। पूंजी निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य ले लीजिए। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें।
कर्क
आज आप कठिन मुद्दों को सुचारू रूप से निपटा पाएंगे। भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा।