11 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
आर्थिक राशिफल 11 दिसंबर: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
अचानक धन का लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संचित धन में बढ़ोतरी होगी। धर्मिक कार्यों में व्यय करेंगे। नया वाहन आपके जीवन की खुशियों में इजाफा करेगा। चारों और से ख़ुशी के समाचार मिलने वाले हैं। आर्थिक समस्या दूर होगी। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करेंगे।
वृष
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। जिम्मेदारियां भी बढेंगी। फिजूल खर्ची से बचें। वाहन को बड़ी सावधानी से चलायें।
मिथुन
अचल सम्पत्ति मिलने की संभावना बन रही है। यश प्राप्ति का अच्छा योग है। उच्चाधिकारियों से बेहतर सहयोग संभव है। नयी योजनायें बनाने में आप सफल होंगे। किसी उच्चाधिकारी के साथ होने से आपका काम बनेगा। बजट के अनुसार खर्चा करें।
कर्क
मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक लोभ न करें। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से उसे पाने के लिए जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो सब आपके नियंत्रण में रहेगा। आपके शत्रु आपके इसी क्रोध का लाभ उठाने के प्रयास करेंगे।