फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Ring: कहीं आप भी गलत उंगली में तो नहीं पहनते सोने की अंगूठी, भाग्योदय के लिए जान लें सोना पहनने के नियम

Sat, 20 Sep 2025 06:34 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

माना जाता है कि सोना उचित उंगली या शरीर के अंग पर पहनने से भाग्य के द्वार खुलते हैं और परेशानियां कम हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सोना पहनने के नियम क्या होते है।

विज्ञापन
astro tips for wearing gold benefits of wearing gold ring sona ka ring kis ungli me pahne
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान - फोटो : adobe stock
loader

Benefits Of Wearing Gold: सोने को आभूषणों के रूप में खूबसूरती बढ़ाने के लिए धारण किया जाता है, लेकिन यह समृद्धि, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सोना सही स्थान या अंग में धारण किया जाए तो यह न केवल सौंदर्य बढ़ाता है बल्कि जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और खुशहाली भी लाता है। माना जाता है कि सोना उचित उंगली या शरीर के अंग पर पहनने से भाग्य के द्वार खुलते हैं और परेशानियां कम हो जाती हैं।
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान
गले में सोना

गले में सोने की चेन धारण करना वैवाहिक जीवन में संतुलन और मधुरता लाने वाला माना जाता है। यह पति-पत्नी के रिश्तों में समझ और सहयोग बढ़ाता है। साथ ही इसे हृदय रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए भी लाभकारी माना गया है।

astro tips for wearing gold benefits of wearing gold ring sona ka ring kis ungli me pahne
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान - फोटो : adobe stock

अनामिका उंगली में सोना
अनामिका (रिंग फिंगर) में सोने की अंगूठी पहनना परिवार की खुशहाली और संतान सुख से जुड़ा हुआ है। जिन दंपतियों की संतान की इच्छा है, उनके लिए यह उपाय विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

astro tips for wearing gold benefits of wearing gold ring sona ka ring kis ungli me pahne
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान - फोटो : instagram
रुद्राक्ष के साथ सोना
रुद्राक्ष में सोने का आवरण या रुद्राक्ष के साथ सोना पहनना हृदय रोगियों के लिए सहायक माना जाता है। यह हृदय की कमजोरी और उससे संबंधित रोगों में राहत पहुंचाने वाला सरल उपाय माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
astro tips for wearing gold benefits of wearing gold ring sona ka ring kis ungli me pahne
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान - फोटो : Adobe stock
तर्जनी उंगली में सोना
जिन लोगों को करियर या नौकरी में उन्नति चाहिए, वे तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) में सोना पहन सकते हैं। यह उंगली महत्वाकांक्षा और निर्णय क्षमता से जुड़ी मानी जाती है। नई नौकरी, प्रमोशन या प्रोफेशनल ग्रोथ की कामना करने वालों के लिए यह उपाय लाभकारी हो सकता है।
 
विज्ञापन
astro tips for wearing gold benefits of wearing gold ring sona ka ring kis ungli me pahne
सोना पहनने के फायदे और सही स्थान - फोटो : adobe stock

कनिष्ठिका उंगली में सोना
कनिष्ठिका (लिटिल फिंगर) में सोना धारण करना मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। इससे सर्दी-जुकाम, बेचैनी और नींद की समस्या में राहत मिलती है। जो लोग तनावग्रस्त रहते हैं, उन्हें इस उंगली में सोना पहनने से लाभ मिल सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed