फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेष राशिफल 17 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर और साल 2020 का वार्षिक राशिफल

Thu, 16 Jan 2020 02:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
aries horoscope in hindi 17 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
aries
  • मेष दैनिक राशिफल 17 जनवरी 2020

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है और जो खर्चों में बढ़ोतरी थी वह कम हो जाएगी इनकम में वृद्धि दर्ज होगी जिसे आप खुश होंगे दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की सौगात मिलेगी और आपके माता-पिता का सहयोग आपको अपने जीवन में मिलेगा जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगे और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना आवश्यक होगा परिवार का वर्तमान बेहतर रहेगा। 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में जाने से मेष राशि पर क्या होगा असर आगे जानें...

aries horoscope in hindi 17 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
aries
  • मेष राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
24 जनवरी को शनि धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेगा। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक शनि मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। आइए जानते हैं शनि का गोचर मेष राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव रहेगा।
  • साल 2020 में मेष राशि पर शनि की साढ़े साती
साल 2020 में मेष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा।
aries horoscope in hindi 17 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
saturn transit 2020
  • शनि गोचर 2020 का मेष राशि पर प्रभाव 

मेष शनि ग्रह की नीच राशि है। साल 2020 में शनि का गोचर आपकी राशि से दसवें घर में गोचर करेगा। दशम भाव कर्म का भाव हैं और शनि भी कर्म का स्वामी हैं। इस गोचर में आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा। अप्रैल तक का समय नए कार्य के लिए शुभ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aries horoscope in hindi 17 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
मेष राशिफल 2020 - फोटो : Mesh Rahifal 2020
  • मेष राशिफल 2020
वर्ष के आरंभ में जनवरी-फरवरी में आपके भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई अप्रत्याशित शुभ परिणाम देगा। इस अवधि के मध्य आपके साथ कुछ इस तरह की अप्रत्याशित घटनाएं घटेगी जो आपकी सोच से परे हो सकती हैं किंतु वो यह सुखद रहेंगी। लोगों द्वारा अपनी सराहना सुनकर आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।

जनवरी- भाग्य उन्नति, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति संतान प्राप्ति के योग, धार्मिक कार्यों पर खर्च और विदेश यात्रा के योग।

फरवरी- स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल समय, अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ के अवसर।

मार्च- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा परेशान करेंगी, रोजगार की दृष्टि से माह बेहतर।

अप्रैल- साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी, निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएँ, रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा।

मई- अधिक भागदौड़ के बावजूद मान सम्मान की वृद्धि, यात्रा देशाटन का लाभ और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।

जून- विगत कई महीनों से रुका हुआ कार्य बनेगा, व्यापार में थोड़ी सी मंदी रहेगी किंतु हताश ना हो शीघ्र ही सब ठीक होगा।
 
विज्ञापन
aries horoscope in hindi 17 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020
जुलाई- ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए योजनाएं गोपनीय रखें, रोमांच की दृष्टि से भी बेहतर समय, प्रेम विवाह के योग।

अगस्त- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ विवाद से बचें परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल है शांति और संयम बनाए रखें।

सितंबर- विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा, ग्रह गोचर हुए अनुकूल, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने के लिए समय बेहतर।

अक्टूबर- माह बेहतर रहेगा किन्तु अधिक खर्च से कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। तीसरे सप्ताह से आय में बढ़ोतरी होगी।

नवंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह बेहतरीन रहेगा।

दिसंबर- शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकार से संबंधित कोई भी कार्य निपटारा करना हो तो तत्काल करें सफलता के योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed