फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Maah Ke Grah Gochar: अप्रैल माह में दो ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ

Fri, 28 Mar 2025 05:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 05:51 AM IST
सार

Surya Mangal Gochar: अप्रैल 2025 में सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कई शुभ बदलाव आ सकते हैं। यदि आप भी इन राशियों से संबंधित हैं, तो इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने के लिए उचित उपाय करें और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत रहें।

विज्ञापन
April Maah Ke Rashi Parivartan Surya aur Mangal Gochar may benefit these zodiac signs
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : adobe stock

Surya Aur Mangal Ka Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। अप्रैल 2025 का महीना खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान दो प्रमुख ग्रह सूर्य और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य को आत्मा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, जबकि मंगल पराक्रम, शक्ति और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।  

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

ग्रहों के सेनापति मंगल देव 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 6 जून 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का यह गोचर विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करेगा, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

वहीं14 अप्रैल 2025 को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ ही खरमास समाप्त होगा और शुभ कार्यों का आरंभ होगा। सूर्य और मंगल के एक साथ राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।   

29 मार्च के बाद से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, 30 वर्ष बाद मीन राशि में होंगे शनिदेव

April Maah Ke Rashi Parivartan Surya aur Mangal Gochar may benefit these zodiac signs
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। सूर्य का अपनी उच्च राशि में प्रवेश करना और मंगल का कर्क में गोचर करना आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे, तो अब आपको स्पष्टता मिलेगी और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।  
आर्थिक रूप से यह समय शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदे मिल सकते हैं, जिससे मुनाफे में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन समय रहेगा।  
सामाजिक रूप से भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस दौरान आप किसी नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। 

April Maah Ke Rashi Parivartan Surya aur Mangal Gochar may benefit these zodiac signs
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा। जिन लोगों को लंबे समय से करियर में सफलता नहीं मिल रही थी, उनके लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को नए साझेदार और निवेशक मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नए आय स्रोत विकसित हो सकते हैं।  
व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह योग वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि विवाहित लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो अब वह दूर होगा और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।  
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी रोग से ग्रस्त थे, उन्हें इस दौरान राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आप खुद को अधिक सशक्त महसूस करेंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
April Maah Ke Rashi Parivartan Surya aur Mangal Gochar may benefit these zodiac signs
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : adobe stock

सूर्य और मंगल को प्रभावशाली बनाने के उपाय 

  • सूर्य और मंगल का यह गोचर बेहद शक्तिशाली है और यदि आप इसका पूरा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।  
  • सूर्य देव को रोजाना सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल डालें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  
  • मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
  • इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र, गेहूं और गुड़ का दान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी।  
  • संभव हो तो मंगलवार और रविवार का व्रत रखें। 
विज्ञापन
April Maah Ke Rashi Parivartan Surya aur Mangal Gochar may benefit these zodiac signs
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : अमर उजाला।

इन मंत्रों का जाप करें
सूर्य देव मंत्र जाप 

  • ॐ सूर्याय नम:।।
  • ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
  • ॐ आदित्याय नमः।।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।
  • ॐ आरोग्य प्रदायकाय सूर्याय नमः।।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

मंगल देव मंत्र जाप 
ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।'

मंगल गायत्री मंत्र

ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय
धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed