{"_id":"5fc75bda8ebc3e9b8134a8d4","slug":"annual-horoscope-2021-yearly-horoscope-predicions-varshik-rashifal-2021-and-horoscope-2021-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 2021: आप सभी के लिए नया साल कैसा रहेगा, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 2021: आप सभी के लिए नया साल कैसा रहेगा, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
राशिफल 2021: नए साल को लेकर हर व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल आते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rashifal 2021 Horoscope 2021 In Hindi
वर्ष 2020 काफी मुश्किलों और चुनौतियों से भरा वर्ष रहा। पूरी दुनिया साल 2020 के शुरू होते ही कोरोना महामारी से जूझती रही। नए वर्ष 2021 का आगाज हो गया है। नया साल आने पर हर किसी के मन में यह जानने की इच्छा होती है कि उसका भविष्य नए साल में कैसा रहने वाला होगा?
दरअसल, नया साल नई उम्मीदों के साथ नई तरह की चुनौतियां भी लाता है। जहां आने वाले नए साल में नई इच्छाओं के पूरे होने की उम्मीदें रहती हैं तो वहीं साल में तरह-तरह की चुनौतियों से भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए हर एक व्यक्ति पहले से स्वयं को तैयार रखता है।
नए साल को लेकर हर व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल आते हैं जैसे कि नए वर्ष में उसका करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति, परिवार, वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध और सेहत कैसी रहेगी। इसके अलावा नए वर्ष में भाग्योदय होगा या फिर नया साल कठिनाइओं और चुनौतियों से लड़ते हुए बीतेगा। इन सभी सवालों के जवाब और भविष्य की सफल योजनाओं को बनाने के लिए वार्षिक राशिफल की मदद लेता है।
वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal)में पूरे साल की भविष्यवाणी की जाती है, जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नया वर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है जैसे- नए वर्ष में करियर के क्षेत्र में कैसे परिणाम हासिल होंगे? वित्तीय मामलों में आपके पास पैसे आएंगे या खर्च का बोझ बढ़ेगा? ग्रहों की चाल से आपका भाग्योदय होगा कि नहीं? लव लाइफ में रोमांस रहेगा या फिर परेशानी? परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा?
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए नया वर्ष 2021 कैसा रहने वाला है....
2 of 25
मेश राशिफल 2021
मेष राशिफल 2021
मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष उनकी आर्थिक स्थिति पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहेगी। आप पर शनि का गोचर राशि से अष्टम भाव में मकर राशि में होने से शनि की दृष्टि धन भाव में रहेगी, जिससे धन को लेकर आवक बढ़ेगी और खर्चो में कमी आएगी। इस साल किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। करियर के नजरिए से आपके लिए वर्ष के शुरूआत में ही नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे।
वर्ष 2021 के मई से लेकर अक्तूबर तक ग्रहों के वक्री होने पर नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्र मे बहुत ही सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। मेष राशि के जातकों को जून के बाद साथी कर्मचारियों की वजह से तनाव हो सकता है। इसलिए धैर्य के साथ अपनी बात को रखने का प्रयास करें। इस वर्ष के अन्त में आप नौकरी बदल सकते हैं और जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा।
अगर मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन की बात करें तो वर्ष के शुरुआती महीनों में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है। मन में खटास और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। मई से जुलाई तक के समय में घर में खुशनुमा माहौल बनेगा जिससे रिश्तों में वापस सुधार आएगा। परिवार का आपसी मेल-जोल भी बढ़ेगा। वहीं अगर इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष मेष राशि के लिए साल की शुरुआत प्रेम जीवन के लिए शुभ जाने वाली है।
अगर आप अकेले हैं तो मार्च के बाद आपको कोई पसंद आएगा, अगर ऐसा होता हैं तो समय से ही अपने प्रेम का इजहार कर दें। सेहत के नजरिए से इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सेहत में सुधार के लिए आपको योगा व खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए जिससें आपका स्वास्थ्य आगे भी ऐसे ही साथ दे। वर्ष के अंत में किसी छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 25
वृषभ राशिफल 2021
वृषभ राशिफल 2021
वृषभ राशि के जातकों पर वर्ष 2021 में राहु का गोचर बना रहेगा, जिससे इस राशि वाले इस वर्ष कुछ भ्रम सा महसूस करेंगे और अपने निर्णय को बार-बार बदलेंगे। आर्थिक नजरिए से वर्ष 2021 मिलाजुला सा रहने वाला रहेगा। आपके काम में रुकावटें आने की वजह से आय में बाधा उत्पन्न होगी। हालांकि अप्रैल के बाद अचानक धन लाभ के योग बनने से आपके सभी रुके काम चल निकलेंगे, लेकिन इस समय में धन का सही इस्तेमाल करें।
आपके लिए सिंतबर 2021 में जमीन में निवेश के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। जमीन के सौदे से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। साल के अंत में पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना दिख रही है।
करियर के लिहाज से यह वर्ष आपको कड़ी मेहनत करवाएगा तभी इसके बाद आपको सफलता प्राप्त हो सकेगी। मई से अक्टूबर तक दो प्रमुख ग्रहों के वक्री होने से यह समय व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए उत्तम नहीं है। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए साल के मध्य का समय नये कार्य और नौकरी के लिए बेहतर भी नहीं है। वर्ष के अंत में वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त होने संभावना है।
वर्ष 2021 में आपके लिए पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहने वाला होगा। साल 2021 के शुरुआती महीनों में कोई बड़ा पारिवारिक उत्सव का माहौल बनेगा। मई के बाद घर में कोई नई सदस्य के जुड़ने की संभावना है। साल के अंत होने पर परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट से सभी लोग चिंतित रहेंगे। ऐसे में परिवार में मतभेद से बचें। प्रेम और विवाह के मामले में वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष पहले की तरह रहेगा। अगर आप अकेले हैं तो साल के मध्य में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपने दिल की बात उनको कह दें, अधिक सोचने से देरी ही हो जाएगी। इस वर्ष केतु का विवाह भाव में गोचर बना रहेगा और वैवाहिक लोगों के लिए ये वर्ष कुछ गलत-फहमी भरा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।