फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: इन राशि की लड़कियों में होती हैं नेतृत्व करने की क्षमता, कार्यक्षेत्र में बनती हैं बॉस

Tue, 28 May 2024 04:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 May 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
according to astrology these zodiac sign girls success in life and full of confidence and leadership
इन तीन राशि की लड़कियों में होती नेतृत्व करने की क्षमता - फोटो : istock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों, 27 नक्षत्रों और 12 राशियों के आपसी संबंध का अध्ययन करके जातक के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। सभी 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह इनके स्वामी होते हैं, जिसके आधार पर इन राशि के जातकों के स्वभाव, चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। हर राशि के जातकों का स्वभाव दूसरी राशि के जातकों से अलग होता है। आज हम आपको कुछ राशियों के बारे में ऐसी बाते बताने वाले हैं जिनके अंदर नेतृत्व करनी की अच्छी क्षमता होती है। इन राशियों के जातक अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही कुछ राशि की लड़कियां ऐसी होती हैं जिनके अंदर बहुत की कम उम्र में अधिकारी बन जाती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ये राशियां हैं। 
according to astrology these zodiac sign girls success in life and full of confidence and leadership
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
ज्योतिष गणना के मुताबिक जिन लड़कियों की राशि मेष होती है वे बहुत ही निर्भीक और साहसी होती हैं। इनके अंदर अच्छा आत्म विश्वास होता है जिसके चलते अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी लीडर साबित होती हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत ही तेत-तर्रार होती है और गुस्से वाली होती हैं। इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी दबाव में नहीं आती हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना काफी पसंद होता है। ये अपने परिवार और चाहने वालों का खास ध्यान रखती हैं। दरअसल इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं जिसके कारण इनके अंदर कठोर निर्णय लेने की क्षमता होती हैं।
according to astrology these zodiac sign girls success in life and full of confidence and leadership
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि की लड़कियां बहुत अच्छी अधिकारी साबित होती हैं। इनके अंदर धैर्य काफी होता है और यह हमेशा ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के बारे में विचार करती हैं। इनके अंदर जल्दी ही सीखने वाली क्वालिटी होती है। इनके स्वभाव बाहर से सौम्य और अंदर से कठोर होता है। इनके अंदर अच्छा आत्मविश्वास होता है। यह वाणी से बहुत ही कुशाग्र बुद्धि वाली होती हैं। इन्हें हमेशा यह बात पता होता है कब और किससे कितना बात करनी चाहिए। इस राशि की लड़कियां धन को ज्यादा महत्व देती हैं। इस राशि पर बुद्धि और वाणी के देवता ग्रह का प्रभाव होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology these zodiac sign girls success in life and full of confidence and leadership
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
जिन लड़कियों की राशि सिंह होती हैं उनके अंदर अच्छा नेतृत्व करनी की क्षमता होती है। यह बहुत जल्दी ही चीजों के तह तक जाकर उनकी जांच-पड़ताल करने में माहिर होती हैं। यह जिस काम को करने की ठान लेती हैं वह अवश्य ही पूरा करती हैं। इनका मनोबल ही इनकी पूरी ताकत होती हैं। यह किसी भी परिस्थिति में जल्दी हार नहीं मानती हैं। यह अपना काम दूसरों से करवाने में बहुत ही माहिर होती हैं। इनके चेहरे पर हमेशा तेज होता है। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं जिस कारण इनके व्यक्तित्व में तेज होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed