Aaj Ka Rashifal 09 February 2026: आज सोमवार, 09 फरवरी है। चंद्रमा आज तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में संचरण करेंगे, वहीं आज कालाष्टमी भी है। आज के दिन कई तरह के योगों का निर्माण होगा। जिससे कई राशि वालों के दिन अच्छा तो कुछ के लिए परेशानियों से बीतेगा। मेष राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। सिंह राशि वालों को आज संभलकर रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अनजान व्यक्तियों से आप लेनदेन ना करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप राजनीति के कामों में काफी आगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिनको लेकर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ना लें। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी हो सकती है और आप अपने घर में किसी नई चीज की खरीदारी करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। भाई व बहन भी आपको काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। लेन-देन से संबंधित मामलों को आपको समय रहते निपटाने की आवश्यकता है और अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर आपको लगाम लगानी होगी।