आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन जातकों को नए लोगों से मिलकर लाभ हो सकता है, तो कुछ जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए 25 अप्रैल के राशिफल को जानते हैं।
2 of 13
25 April Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और दबाव भरा रह सकता है। एक साथ कई काम आने से मन उलझा रहेगा और बाहर किसी से कहासुनी होने के भी संकेत हैं। लेकिन याद रखें आपकी मीठी वाणी ही हर समस्या का समाधान बनेगी। स्वादिष्ट खान-पान का आनंद जरूर मिलेगा, पर सेहत को नजरअंदाज न करें। मां की नाराजगी आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है, इसलिए घर में संयम और समझदारी से बात करें।
3 of 13
25 April Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आप कुछ खास करके दिखाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आज का दिन सफलता की ओर बढ़ने का है।
4 of 13
25 April Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। काम के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। राजनीति या नए क्षेत्र में कदम रखने का विचार है तो थोड़ा सतर्क रहें। परिवार के सामने कोई पुरानी बात या राज उजागर हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर हल्का विवाद भी संभव है। शांत रहकर स्थिति संभालें।
5 of 13
25 April Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें। मामा पक्ष से धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मन हल्का होगा। पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। सरकारी कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें।