Rashifal 23 April: 23 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 23 अप्रैल को ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशि वालों को अच्छी और शुभ सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार में अच्छी बेहतरीन सफलता मिलने के योग हैं। वहीं कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार, 23 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपका व्यक्तित्व नेतृत्व से चमकेगा। लोग खुद आपकी बात मानेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में बड़ा अवसर बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, आज शब्द ही आपकी ताकत भी हैं और कमजोरी भी। बोलने से पहले सोचें। माता-पिता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। कोई पुराना लेन-देन या विवाद सुलझने से मन हल्का और संतुष्ट रहेगा।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है। हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किया हुआ कोई वादा आज निभाना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं सुलझने के संकेत हैं।आप उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा संतुलन मांगता है। नए संपर्क लाभ देंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस में हल्की अस्थिरता रहेगी। मां से किया वादा पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज बेवजह का तनाव छोड़कर सुकून की राह अपनाएं। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदेमंद होगी। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलना जरूरी है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो सकती है। धन से जुड़ा कोई रुका काम भी पूरा होने के संकेत हैं।