Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: आज शनिवार, 21 फरवरी का दिन है यानी फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और रेवती नक्षत्र में होंगे। आज के दिन कई तरह के योग का निर्माण होगा जिसमें गंडमूल और रवि योग है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों को कार्यस्थल पर जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी तरह नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष राशि लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानते हैं आज का राशिफल।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है, खासकर गुस्से पर नियंत्रण बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में अनावश्यक दूरी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से प्रशंसा मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं, लेकिन आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा और संतान के मन की उलझनों को समझने का अवसर देगा। आज बोलते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। यही दिन की सबसे बड़ी कुंजी है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर यदि आप राजनीति या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े हैं। बिना वजह थकान महसूस हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने काम समय पर पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी समस्या बढ़ सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान रखें, क्योंकि अनियमितता आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे मन हल्का होगा। आप किसी परिजन की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा। अगर कहीं घूमने जाएं तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा जरूर रखें। छोटी सावधानी बड़ी राहत देगी।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)\
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम तेजी से पूरे होंगे। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और बिना सोचे कोई बड़ा कदम न उठाएं। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में गर्माहट लाएगा, हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी थोड़े नाराज़ हो सकते हैं — धैर्य से बात करें। बिजनेस में बदलाव की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।