Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज 17 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या है और आज ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर से कुंभ राशि में और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अच्छी डील बिजनेस में हो सकती है जहां से आप अच्छा मुनाफा कमाने में माहिर होंगे। लेकिन कुछ राशि वालों को आज के दिन लेन-देन से बचकर रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाले के लिए आज का राशिफल।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचना होगा और यदि आपने किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी सरकारी काम को लेकर भी आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी आदत परिवार के सदस्य के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मिलकर काफी खुशी होगी।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि उनसे आपकी कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।