Rashifal 16 January 2026: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को निवेश से हो सकता है लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
16 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 जनवरी 2026 का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्चे अधिक रहेंगे, जिसके चक्कर में आप कुछ सेविंग भी खर्च कर सकते हैं। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आप अपने सरकारी मामलों को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपकी कार्यकुशलता बेहतर रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप जिस काम में हर डालेंगे, उसमें आपको अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आप किसी पारिवारिक मामले को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और बिजनेस को लेकर आप कोई टेंशन न लें। पार्टनरशिप भी आपकी बेहतर रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप यदि किसी दूसरे के मामले में बोले, तो आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती हैं।