Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज बुधवार, 11 फरवरी का दिन है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में और अनुराक्षा नक्षत्र में संचरण करेंगे। आज के दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालो को अच्छा और बेहतरीन लाभ मिल सकता है। करियर-कारोबार में नए तरह के अवसरों की वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस काफी खुश होंगे और आपके प्रमोशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में आपको थोड़ी देखभाल करनी होगी, क्योंकि इसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें, इसलिए रिश्तों में आपसे समानता बनाए रखें और आप अपने घूमने-फिरने के शौक को भी थोड़ा कम करें।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप अपने बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा गंभीरता दिखानी होगी।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें कोई गिले शिकवे ना उखाड़ें और आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अपने किसी सहयोगी से कहीसुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी के कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालेंगे, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए आप किसी से लेनदेन भी सावधानी से करें।