Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: आज मंगलवार, 10 फरवरी का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में होगा, वहीं आज के दिन ध्रुव योग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों को अच्छा लाभ होगा। रुके हुए काम फिर शुरू होंगे। जिन लोगों का कहीं धन फंसा हुआ था वह वापस मिल सकता है। इसके अलावा आज के दिन कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन है
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक काम रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं और अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे धन धान्य में वृद्धि होगी और कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझेंगे।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी काफी सटीक रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में मुश्किलें आने से आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर करें।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।