Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने बेवजह के ख़र्चों को कंट्रोल करने के लिए थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपनी भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। व्यापार में आप किसी से कोई उधार ना करें।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों के कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।