फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को शुभ योग में हो सकता है कोई बड़ा फायदा , पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 23 Apr 2025 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Apr 2025 06:02 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 23 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
23 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 23 April:आज वैशाख माह की दशमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाले हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी।


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 23 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह-मशवरा करना होगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 23 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप कुछ काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी अपने भाई व बहनों से खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी नए मकान और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 23 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बात को लेकर सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आप आ सकते हैं। आप जरूरत की आवश्यकताओं पर खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके बिजनेस में आपकी मदद करेंगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 23 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed