Aaj Ka Rashifal 16 May: 16 मई, शुक्रवार पर आज कई तरह के शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसक कारण से मेष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। इस राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के मामले में आपको लाभ मिलकता है। मकर, धनु और कुंभ राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 मई का राशिफल।
Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से परेशान रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रखते रहने की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से खटपट हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर भी टेंशन बनी रहेगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अक्समात लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर गति काफी तेज रहेगी। आपको अपने कानूनी मामलों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय पर पूरी निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो साथी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप अपने कामों में किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें। परिवार के सदस्यों का आप पूरा आनंद लेंगे। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से रुका हुआ था वह अब काम पूरा हो सकता है। आपको इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।