Aaj Ka Rashifal 15 May: आज के दिन कई तरह के शुभ योग बना हुआ है। जिसके चलते कुछ राशि वालों के किस्मत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मिलने में अब अड़चनें दूर होंगी। यात्रओं के योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। वहीं कुछ को कानूनी वाद-विवादों को सामना करना पड़ सकता है
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 मई का राशिफल।
Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको व्यापार में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अध्यात्म के कामों में आपकी पूरे रुचि रहेगी और आप दान-धर्म के कामों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी आपसे कोई मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन को लेकर भी आप उनसे बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह कर सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटाने की कोशिश करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएंगे, तो सबको साथ लेकर जाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नई भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन पर नियंत्रण बनाकर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लोगों से मेल-मिलाप अच्छी रहेगी और बॉस से भी आपको काफी बेहतर लाभ मिलेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए बेहतर रहने वाला है।