फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को तरक्की के लिए नए-नए मार्ग खुलेंगे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 09 Aug 2024 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 09 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 9 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 9 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत से बढ़कर लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप एक अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी निर्णय को लेने में कशमकश बनी हुई थी, तो आप उसमें अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपके बिजनेस की कोई योजना गति पकड़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal 9 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकती है। परिवार में जश्न का आयोजन रहेगा। आप अपने पिताजी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आप काफी कामों को लेकर एक साथ चलेंगे, जिससे आपको व्यस्तता रहेगी। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 9 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको समस्या होगी। आप अपने किसी सहयोगी के लिए कोई मदद कर सकते हैं और जीवनसाथी को आप कोई महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि दिला सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 9 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे। आप खूब तरक्की होगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि कोई संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed