{"_id":"6475a632ee471a375409e782","slug":"aaj-ka-rashifal-31-may-2023-know-today-horoscope-daily-horoscope-prediction-for-libra-virgo-aries-in-hindi-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 31 May: इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन, अचानक धन लाभ के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 31 May: इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन, अचानक धन लाभ के योग
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) :
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, कुछ बेवजह के कामों में फंसे रहने के कारण आप अपने कामों पर फोकस नहीं पर कर पाएंगे, जिसके कारण वह लंबे लटक सकते हैं और व्यापार कर रहे लोग किसी बड़े दिल को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से कुछ खटपट हो सकती है।
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग सफलता की सीढ़ी चढे़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी माता जी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और लोगों की यदि कोई इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदारी के लिए बातचीत कर सकते हैं और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।