{"_id":"64759ae2f53d2978e900fc46","slug":"budh-gochar-2023-mercury-transit-in-taurus-know-about-four-lucky-zodiac-signs-in-hindi-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023: 7 जून को वृष राशि में बुध का प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023: 7 जून को वृष राशि में बुध का प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा फायदा
वैदिक ज्योतिष में बुध को तर्क और संवाद का कारक माना गया है। वाणी के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून को वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में उनका गोचर 24 जून तक होगा और उसके बाद वो मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है।
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और बुध का गोचर अब आपके लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपका संवाद बेहतर होगा। इस समय आपको धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आप निवेश का इंतजार कर रहे थे तो वो आपको मिल सकता है। इस समय प्रेम सम्बन्ध में प्रगाढ़ता का योग दिखाई दे रहा है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस समय आपको धन की आवक अच्छी होगी और खर्च भी सीमित होंगे।
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब बुध का गोचर भाग्य भाव यानी कि नवम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। इस समय बुध की कृपा से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको इस समय लेखन, मीडिया के कामों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आप इस समय अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए बेहद अच्छा समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब पंचम भाव यानी कि संतान और प्रेम के भाव में उनका गोचर होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके एकादश यानी कि लाभ भाव पर होगी। बुध के इस गोचर से आप किसी को प्रेम का इजहार करते हुए नज़र आ सकते हैं और उसमें आपको सफलता मिलेगी। यह समय शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।