फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और तुला राशि वालों के जीवन में आएगा नया बदलाव, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 31 Aug 2024 07:48 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
31 August Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
Aaj Ka Rashifal 31 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देंगे और आपके विरोधी शांत रहेंगे। आपको अपने पेंडिंग कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में बड़े सदस्य भी आपको कोई सलाह देंगे, तो आप उसपर ध्यान अवश्य दें। आप कार्यक्षेत्र में कोई गलती कर बैठेंगे। आपको किसी मामले को संयम रखकर निपटाने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जिनसे निकलने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

Aaj Ka Rashifal 31 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की खराबी के कारण आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि कुछ उलझने चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही हैं। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आप सहयोगियों से मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कुछ धन अटका हुआ था, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कोई नया काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी को लेकर आपको कुछ समस्याएं आएगी, जिस कारण आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखेंगे। संतान की किसी इच्छा को पूरा कर सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed