फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और मकर राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 03 Aug 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
3 अगस्त का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 3 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपको किसी  परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को भी मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 3 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में साथी से आपकी खटपट हो सकती है। आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी काम के पूरा होने से आप अपने घर में किसी पूजा आयोजन को करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी के लिए अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपके किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ नए इनकम के सोर्स से भी जुड़ सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed