फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ के मौके

Sat, 28 Sep 2024 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 28 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी सोच समझकर धन लगाएं। आप किसी नए काम को करने के लिए कुछ समय रूक जाएं। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होने वाली है। जीवनसाथी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ के साथ-साथ खर्चा भी अधिक करना होगा।

Aaj Ka Rashifal 28 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही रूकावटें दूर होंगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके साथ कोई धोखा कर सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई लेनदेन और लिखापढ़ी करके करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लग्जरी चीजों में वृद्धि होगी और आपको कोई लेनदेन पूरी लिखापढ़ी करके करना होगा, क्योंकि बाद में इसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके मन में कुछ उलझनें रहेंगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे, लेकिन आपको कोई गड़बड़ी नहीं करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि कोई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी कोई नई कोशिश कामयाब रहेगी, जो जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें किसी दूसरी जगह ट्राई करना बेहतर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed