Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और वृश्चिक समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकती है मनचाही सफलता

Mon, 28 Oct 2024 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Oct 2024 07:25 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अक्तूबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।



 
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 28 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में कोई शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद में नहीं पड़ना है।

Aaj Ka Rashifal 28 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपने यदि कोई गलत तरीके से धन कमाया, तो उसमें आप पकड़े जा सकते हैं। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक समस्याएं बीच-बीच में खड़ी हो सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी रिश्तों को संभालने में कामयाब रहेंगे। आपकी संतान आपके लिए कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को ध्यान देकर सुलझाना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप इधर-उधर के कामों को छोड़कर कामकाज में पूरा मन लगाएंगे, जिससे आपके बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों की आपसे खूब पटेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके सहयोगी भी हैरान रहेंगे। आप अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे, जिससे आपके सभी काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई सहयोगी आपको कोई बेवजह की बात बता सकता है, जिस कारण आपको टेंशन रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed