Dhanteras Shopping According To Zodiac Sign: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस में खरीदारी करने से 13 गुना धन की वृद्धि होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देवता की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिससे परिवार के सदस्य आरोग्य रहते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी का सबसे ज्यादा महत्व है, लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते हैं, तो यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन कौन सी चीजें खरीद सकते हैं।
Dhanteras 2024: अपनी राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन